फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा-बड़सर और पनियाली-कश्मीर सड़क 31 मई तक बंद

Tue, 29 Apr 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की धनेटा-बड़सर और पनियाली-कश्मीर सड़क अपग्रेडेशन एवं मरम्मत कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए 31 मई तक बंद की गई है।
विज्ञापन

जिलाधीश अमरजीत सिंह ने इन दोनों सड़कों को बंद करने के संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पनियाली-कश्मीर सड़क के अपग्रेडेशन एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर यातायात 31 मई तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पनियाली-समजल सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं धनेटा-बड़सर सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के चलते यातायात 31 मई तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक गलोड़-फाहल-टिपर सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने दोनों सड़कों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें