फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धलोट पंचायत पर्यटन की दृष्टि से हो रही विकसित

Sun, 28 Dec 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धलोट पंचायत के वार्ड नंबर एक बरोटी में निर्माणाधीन पार्क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धलोट अपनी पर्यटन क्षमता को निखारने की दिशा में निरंतर कार्य रही है। पंचायत की ओर से ग्रामीणों के सहयोग से दो नए आधुनिक पार्कों का निर्माण करवाया जा रहा है।
पार्कों में जहां सैर करने की सुविधा होगी, वहीं युवाओं को कसरत के लिए ओपन एयर जिम और बच्चों के लिए झूलों की सुविधा भी रहेगी। पंचायत की ओर से वार्ड एक और सात में पार्कों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। पार्क न केवल स्थानीय निवासियों के लिए नया ठिकाना होंगे, बल्कि पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन


पंचायत की ओर से वार्ड एक बरोटी में चार लाख रुपये की लागत से संत गुरु रविदास की मूर्ति, बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए झूले और फुटपाथ का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ वार्ड नंबर सात में पार्क के साथ ओपन एयर जिम, 400 मीटर का ट्रैक, सजावटी घास के साथ सैर करने के लिए फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है।
इसके उपरांत पार्क में डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जो समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम करेंगी। पार्क के निर्माण कार्य पर नौ लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इससे पहले पंचायत में शिवधाम और दो अत्याधुनिक पार्कों का भी निर्माण करवाया गया है, कार्यों से जहां क्षेत्र का सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ा है।
वहीं, पंचायत प्रदेशभर में पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित हुई है। अब पंचायत में ग्रामीण स्तर पर सुविधाओं का विस्तार करने के लिए वार्डों में पार्कों और जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि पंचायत के लोगों को कार्य करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


कोट

पंचायत में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों से न केवल स्थानीय नागरिकों को लाभ मिल रहा है, बल्कि क्षेत्र का पर्यटन भी तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों के सहयोग से कार्य करवाए जा रहे हैं। -ज्योति देवी, प्रधान, धलोट पंचायत

धलोट पंचायत के वार्ड नंबर एक बरोटी में निर्माणाधीन पार्क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें