फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी और जेठानी में चुनावी मुकाबला कल

विज्ञापन
devrani and jathany fight each other
विज्ञापन
पट्टा (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत करहा के वार्ड नंबर 5 में वार्ड सदस्य का बड़ा रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। करहा में 19 जनवरी को चुनाव होंगे। जिसमें वार्ड नंबर 5 से देवरानी और जेठानी चुनावी मैदान में है। दोनों ही परिवार कुछ समय पहले एक साथ रहते थे लेकिन, पारिवारिक कारणों से दोनों परिवार अलग-अलग हो गए।
विज्ञापन

अब पारिवारिक लड़ाई ने दोनों की परिवारों को चुनावी मैदान में पहुंचा दिया है। जेठानी पुष्पा देवी और देवरानी कमलेश कुमारी में यह मुकाबला होने जा रहा है। देखते हैं जनता देवरानी के पक्ष में रहेगी या जेठानी के। ग्राम पंचायत करहा के सभी 5 वार्डों की निगाह चुझाणी वार्ड नंबर 5 पर टिकी हुई है। लोग भी इस वार्ड से वार्ड सदस्य के चुनाव को लेकर खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें