फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर नगर पंचायत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद बड़सर में विकास कार्यों को गति मिलने लगी है। शहरी विकास मंत्रालय से मिली एक करोड़ रुपये की राशि से नगर पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण के कार्य शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इस राशि से सड़क सुधार, नालियों के निर्माण व मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों के विकास, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे।
इन योजनाओं का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और नगर पंचायत क्षेत्र का सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना है। नगर पंचायत बनने के बाद विकास कार्यों के लिए बजट मिलने से स्थानीय लोगों में भी उत्साह है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अगले एक सप्ताह के भीतर टेंडर खोले जाएंगे और इसके बाद चयनित एजेंसियों को कार्य आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

कोट :
नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। आगामी चरणों में भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बड़सर को आधुनिक और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित किया जा सके। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें