फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीएम श्री योजना में चयनित स्कूलों में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य

Tue, 03 Dec 2024 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जारी किया 30.40 लाख रुपये का वार्षिक बजट

बीते वर्ष योजना में चयनित हुए हैं जिला के 16 सरकारी स्कूल

स्कूलों को बजट मिलने के बाद शुरू होंगी विभिन्न प्रकार की नईं योजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में पीएम श्री योजना के तहत चयनित 16 स्कूलों में विभिन्न विकास कार्य शुरू होंगे। विकास कार्यों को लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को 30 लाख 40 हजार रुपये का वार्षिक बजट जारी कर दिया है। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर ने खंड स्तर पर बजट राशि का आवंटन कर दिया है।
इसी माह से स्कूलों में विकास कार्यों को शुरू करवाया जाएगा, ताकि इस सत्र में दाखिल विद्यार्थियों को योजना का पूरी तरह से लाभ मिल सके। बजट राशि से स्कूलों में प्रस्तावित कार्यों, नवीनतम तकनीक, स्मार्ट शिक्षा और आधुनिक ढांचा, लैब स्थापना, किताबों के अलावा खेल अभ्यास, प्राकृतिक रूप से खेती करने, किचन गार्डन, स्मार्ट अपशिष्ट निपटान, जल संरक्षण, स्कूलों में सोलर पैनलों का रखरखाव किया जाएगा। बजट राशि का आवंटन प्राथमिक विंग और अपर प्राथमिक विंग के अनुसार किया गया है। पीएम श्री योजना के तहत बीते सत्र में छह शिक्षा खंडों से स्कूलों की सूची निदेशालय भेजी गई थी। सूची में सत्र 2024-25 के दौरान छह शिक्षा खंडों से 16 स्कूलों को चयनित किया गया है। इन स्कूलों में अब विद्यार्थियों को कई सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

पीएम श्री योजना के तहत छह शिक्षा खंडों से चयनित 16 स्कूलों को 30.40 लाख रुपये का वार्षिक बजट जारी किया गया है। स्कूलों में बजट राशि से विभिन्न विकासात्मक कार्य करवाए जाएंगे, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

मदन बन्याल, प्रधानाचार्य, जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें