फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में सरकारी फाइलों में ही हो रहे विकास कार्य : मनीष

Tue, 29 Jul 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने शहर में विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगाए है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाखों रुपये के विकास कार्य फाइलों में ही दर्शाए गए हैं, जबकि धरातल पर कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। सुजानपुर में सोमवार को प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि यह कार्य नगर परिषद के कर्मियों द्वारा किए गए हैं, उनकी जांच संबंधित विभाग को करवानी चाहिए।
इस बारे में वह एसडीएम सुजानपुर, डीसी हमीरपुर को शिकायत सौंप चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में अब वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
शहर के वार्ड नंबर 3, 4 और 6 में ऐसे कई कार्य नगर परिषद ने फाइलों में कर दिए हैं, जो धरातल पर हुए ही नहीं है और उन कार्यों के भुगतान तक कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर छह में एक स्थान पर टाइल डालने का कार्य किया गया, जबकि इस कार्य को करवाने के लिए कोई भी प्रस्ताव पास नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा कि वह वार्ड नंबर 9 के पार्षद हैं, उनके वार्ड में बजट की कमी का हवाला देकर कार्य रोके जा रहे हैं। उनके वार्ड से भेदभाव किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें