फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समीरपुर पंचायत की ग्राम सभा में विकास योजनाओं पर किया मंथन

Fri, 07 Aug 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
समीरपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत समीरपुर में वीरवार को सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्राम सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान भरत कुमार ने की। सभा में पंचायत की विकास योजनाओं, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) और विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रधान भरत कुमार ने जीपीडीपी प्रस्तुत करते हुए विकसित भारत ग्राम अभियान (बीबीजीआरएएमजी) के उद्देश्यों और पंचायत स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. वलिता ने बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, पेयजल को ढककर रखने और उबालकर इस्तेमाल करने की सलाह दी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की पशु चिकित्सक डॉ. नीरजा कटोच ने पशुपालकों से पशुओं की नियमित देखभाल, कानों में पहचान टैग लगवाने और समय-समय पर टीकाकरण करवाने की अपील की। कृषि प्रसार अधिकारी लाल चंद ने किसानों को वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने, संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
पंचायत सचिव चुनी लाल ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर उपप्रधान रण सिंह ठाकुर, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें