फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वेतन न मिलने पर क्रस्ना लैब के कर्मियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्थापित क्रस्ना लैब के कर्मचारियों ने मंगलवार को वेतन न मिलने पर हड़ताल कर दी, जिससे लैब में सेवाएं प्रभावित हुईं। इस कारण मरीजों को अपनी जांच करवाने के लिए मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

इसी कड़ी में नागरिक अस्पताल पालमपुर में स्थित क्रस्ना लैब के कर्मचारी भी लगभग तीन घंटे हड़ताल पर रहे। इस कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आमतौर पर लैब में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं, लेकिन मंगलवार को हड़ताल के चलते सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं।
लैब कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दिसंबर और जनवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। हालांकि, हड़ताल के बाद कंपनी ने दिसंबर माह का वेतन शाम करीब 4 बजे जारी कर दिया है, लेकिन जनवरी माह का वेतन 10 तारीख तक भी नहीं आया है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्रस्ना लैब के कर्मचारियों में सोनी कुमार, कार्तिक शर्मा, अर्पण, निधि कौंडल और लक्की देवी ने कहा कि उन्हें हर माह वेतन मिलना चाहिए, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी आराम से चला सकें। लेकिन उन्हें हर बार अपने हक के लिए कंपनी से संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि हड़ताल के दौरान ही कंपनी ने दिसंबर माह का वेतन डाला, लेकिन जनवरी का वेतन अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें