फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआईवी से बचाव के बारे में दी विस्तार से जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस के काॅन्फ्रेंस हॉल में जिलास्तरीय एचआईवी एड्स से बचाव के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इससे सभी खंड चिकित्सा अधिकारी और जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने एचआईवी एड्स से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी एक वायरस है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है और एड्स एक ऐसी बीमारी है जो एचआईवी से पीड़ित लोगों में विकसित हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने यौन संचारित संक्रमण के बारे में भी जानकारी दी। एचआईवी-एड्स (एक्ट) अधिनियम के बारे में भी बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य एचआईवी के शिकार और इससे प्रभावित लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें