फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त ने बारीं में विकास कार्यों का लिया जायजा

Wed, 15 Jul 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांव बारीं मेंपुराने कुएं की सफाई व्यवस्था का जायजा लेतीं उपायुक्त गंधर्वा राठौड़। स्रोत : जनसं
विज्ञापन
ऊहल/टौणी देवी(हमीरपुर)। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को विकास खंड बमसन की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों, विशेषकर जल संरक्षण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने ग्राम पंचायत बारीं के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड जांचा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और महिला मंडल भवनों का भी जायजा लिया।
गांव चाहड़ और बारीं में महिला मंडल सदस्यों के साथ संवाद करते हुए उपायुक्त ने योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने महिलाओं से नशा निवारण अभियान और सफाई अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील की। गांव बारीं में उन्होंने पुराने कुएं की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीओ वैशाली शर्मा, ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान राजीव चौहान, उप प्रधान अशोक कुमार, वार्ड सदस्य रीना कुमारी, अंजू देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें