फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्लैक स्पॉट्स सुधारने के उपायुक्त ने दिए निर्देश

Thu, 30 Apr 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों को जिला में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका वाले सभी ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल सुधार कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर आवश्यक सुधार कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, जेबरा क्रॉसिंग, बस स्टॉप मार्किंग और पार्किंग-नो पार्किंग जोन चिन्हित करने पर जोर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने और सभी मामलों का डाटा तुरंत ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एसडीएम संजीत सिंह, आरटीओ राजीव ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें