बिना एमआरपी एवं मूल्य से अधिक वसूलने पर काटे चालान।
- फोटो : file photo
विधिक सेवाएं माप विज्ञान (मापतोल) ने बिना एमआरपी सामान बेचने वाले दस दुकानदारों के चालान किए हैं। विभागीय अधिकारियों ने हमीरपुर, सुजानपुर और नादौन में कार्रवाई के दौरान दुकानदारों के चालान किए हैं।
विभागीय कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों ने दर्जनों दुकानों का निरीक्षण किया। इनमें से दस दुकानदारों को दोषी पाया गया है। दुकानदार बिना एमआरपी के सामान बेच रहे थे।
ठंडे पेय पदार्थों को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचा जा रहा था। 32 रुपये की ठंडे की बोतल को 35 रुपये में बेचा जा रहा था। इस पर विभाग ने दुकानदारों के चालान किए हैं। विभाग ने तीन चालान हमीरपुर, तीन सुजानपुर और चार चालान नादौन में काटे हैं। विभाग को फोन से दुकानदारों की मनमर्जी की शिकायतें मिल रही थीं।
विभाग ने 10 दुकानदारों के चालान किए हैं। बिना एमआरपी सामान बेचने और तय मूल्य से अधिक वसूलने पर चालान किए हैं। अगले महीने जुर्माने की राशि तय की जाएगी।
- बलवीर चंद आर्य, अधिकारी विधिक सेवाएं माप विज्ञान