फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा और चावल की मात्रा कम निकलने पर भड़के डिपो संचालक

Fri, 26 May 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश डिपो संचालक समिति ने प्रदेश सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन से डिपुओं को मिलने वाले राशन को तोल कर बांटने की मांग की है। समिति के प्रदेश महासचिव अशोक कवि ने कहा कि समिति को मंडी, सिरमौर, चंबा और सोलन के डिपो धारकों की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन


इसमें डिपो संचालकों ने चावल और आटे के बैग में कम राशन निकलने की शिकायत की है। अशोक कवि ने कहा कि 10 किलोग्राम और 40 किलोग्राम वाले बैग में 40 से 50 ग्राम तक कम खाद्य सामग्री निकल रही है।

उन्होंने कहा कि सिविल सप्लाई के गोदामों में सालों पुराने लोहे की चेन वाले तराजू हैं। निगम को इनकी जगह इलेक्ट्रॉनिक तराजू रखने चाहिए। अशोक ने कहा कि डिपो संचालक पैकिंग में कम खाद्य सामग्री की कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन निगम अधिकारी समस्या को शीघ्र दूर करने का आश्वासन देते रहते हैं लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब खाद्य नियंत्रक विभाग डिपुओं में निरीक्षण और छापेमारी करते हैं तो कम वजन पर बाजारी कीमत का तीन गुणा जुर्माना वसूलते हैं। कम वजन से राशन कार्ड धारकों को राशन पूरा करना मुश्किल हो रहा है। डिपुओं के  रिकॉर्ड का मिलान भी नहीं हो रहा।

उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली से मांग की है कि सिविल सप्लाई के गोदामों और आटा मिलों में छापेमारी करवाकर इस गोरखधंधे को बंद करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें