फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हरकत में आया विभाग, भरेड़ी में शुरू हुआ पाइपलाइन बिछाने का कार्य

विज्ञापन
भरेड़ी बाजार में बिछाई गई पाइपलाइन। संवाद।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने भरेड़ी बाजार में जोड़े पाइप, आज से मिलेगा नलों को कनेक्शन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को अब नलों में पानी आने की बंधी उम्मीद, दूर होगा 20 दिन से गहराया पेयजल संकट

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के प्रमुख व्यापारिक केंद्र भरेड़ी बाजार में सोमवार को जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने पाइपलाइन बिछाने का कार्य खत्म कर दिया है। मंगलवार को विभागीय कर्मचारी 20 दिन से सूखे पड़े नलों को कनेक्शन देने का कार्य करेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए सामग्री लाने को कहा गया है।
विज्ञापन


भरेड़ी बाजार की पेयजल किल्लत को सोमवार के अंक में अमर उजाला में 20 दिन से पानी की आपूर्ति न होने से गुस्साए भरेड़ी बाजार के बाशिंदे शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जल शक्ति विभाग हरकत में आ गया है। बस्सी से भरेड़ी सड़क के किनारे पड़े पाइप सोमवार को जोड़ना शुरू किए और शाम तक कार्य को समाप्त कर दिया। इसके बाद उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए सामग्री लाने को कहा गया है। आधुनिक तकनीक (एफडीआर) से बन रही बस्सी से तताहर सड़क के 100 मीटर पैच वर्क के लिए तीन अगस्त से बाजार को जोड़ने वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इससे नलों की सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। गुस्साए भरेड़ी बाजार के उपभोक्ताओं ने इस कार्य में देरी होने पर रविवार को सामूहिक रूप से आवाज बुलंद की थी। उपभोक्ता वीना देवी, दीपना देवी, सरोज कुमार, कमला देवी, अंजू देवी, वरुण शर्मा, सुमित सोनी, विकास कुमार, उर्मिला देवी, रवि शर्मा, करतार चंद, मुनीष शर्मा, यशपाल कुमार ने कहा कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया है और मंगलवार को कनेक्शन देने का भरोसा दिया है। पपलाह पंचायत के प्रधान अंकुश सैनी का कहना है कि स्थानीय लोग कई दिन से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। अब पाइपलाइन बिछने से नलों में पानी आने की उम्मीद जगी है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश ठाकुर का कहना है कि सोमवार को विभाग के कर्मचारियों ने भरेड़ी बाजार में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर दिया है और मंगलवार को कनेक्शन देने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें