फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो दिन में ही लीक करने लगा चैंबर

विज्ञापन
1 हमीरपुर बाजार में चैंबर से होती लीकेज। संवाद
विज्ञापन
बाजार में दो दिन पूर्व किया था विभाग ने ठीक
विज्ञापन


गंदे पानी की लीकेज से बाजार में चलना फिरना मुश्किल
विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में गांधी चौक के पास चैंबर लगातार लीक हो रहे हैं। ऐसा नहीं है कि विभाग इन्हें ठीक नहीं करवाता। हर दूसरे दिन यह चैंबर खोदे जा रहे हैं और ठीक किए जा रहे हैं। दो दिन बाद दोबारा से लीक हो जा रहे हैं। ऐसे में विभाग के कर्मचारी किस तरह से यह कार्य कर रहे हैं यह सवाल उठ रहा है। सीवरेेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। बदबू के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। ऐसा नहीं है कि विभाग के अधिकारी इस बात से अनभिज्ञ हैं। रोजाना इसी बाजार में उच्च अधिकारियों का गुजरना होता है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। लोगों दीपक, कुलवीर, राजकुमार, लवनीश, विरेंद्र आदि ने कहा कि हर दूसरे दिन यह चैंबर लीक हो रहे हैं। इससे समस्या हो रही है। विभाग को इसका स्थायी समाधान करना चाहिए ताकि बार-बार सड़क को भी नुकसान न पहुंचाया जाए। इस बारे में जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता राजेश ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें