फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी-बुंगा भरेड़ी सड़क पर बस सेवा शुरू करने की मांग

Fri, 31 Jul 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत अवाहदेवी से बुंगा भरेड़ी वाया सरकाघाट सड़क पर अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। सड़क को पक्का हुए तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन परिवहन निगम या निजी क्षेत्र की कोई भी बस सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बस सेवा के अभाव में दियोग, पंजारड़ा, हनोह, नवलाख सहित आसपास के गांवों के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
कई बार लोगों को निजी वाहनों या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। बुंगा स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों के साथ-साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।
कोट
अवाहदेवी से बुंगा भरेड़ी वाया सरकाघाट मार्ग पर बस सेवा शुरू करने के लिए रूट की आवश्यकता का आकलन किया जाएगा। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। -राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें