फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए वाया झनिक्कर-ताल बस चलाने की मांग

Sun, 06 Oct 2024 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए वाया झनिक्कर, कैहरवीं, ताल होकर सुबह सरकारी बस चलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस रूट पर बस सेवा की मांग ग्रामीणों द्वारा पहले भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों कुलदीप शर्मा, पुरुषोत्तम चंद, राज कुमार, अरुण कुमार, प्रेम चंद शर्मा, दलीप चंद, अश्विनी कुमार, माया, लता, और सीमा देवी ने बताया कि सरकाघाट से चंडीगढ़ के लिए कई बसें उपलब्ध हैं और अवाहदेवी से भी एक बस है, लेकिन वह वाया तरक्कवाड़ी होकर जाती है। झनिक्कर से ताल और टिक्कर तक के लोगों को अगर चंडीगढ़ जाना हो तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर उन मरीजों को, जो नियमित रूप से चंडीगढ़ पीजीआई जाते हैं।
बलोह पंचायत की प्रधान लता जसवाल और कैहरवीं पंचायत के प्रधान गौरव शर्मा सहित अन्य लोगों ने सरकार और परिवहन विभाग से अपील की है कि इस रूट पर जल्द से जल्द एक सुबह की सरकारी बस सेवा शुरू की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों की यात्रा सुविधाजनक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें