फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मिड-डे मील वर्कर के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग

Thu, 19 Oct 2023 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड कार्यालय बिझड़ी के सभागार में बुधवार को संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने की। संयुक्त सलाहकार समिति के जिला प्रधान और प्रदेश उपाध्यक्ष दरसोक सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संयुक्त सलाहकार समिति की खंड स्तरीय बैठक में सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने बिझड़ी में एनजीओ भवन के निर्माण और बजट उपलब्ध करवाने की मांग रखी। वहीं, मिड-डे मील कर्मचारी के लिए भी स्थायी नीति बनाने के लिए गुहार लगाई।
स्वास्थ्य विभाग में आयुर्वेदिक अस्पताल के पास सार्वजनिक शौचालय, बिझड़ी तहसील में सब ट्रेजरी ऑफिस खोलने की मांग रखी। राजकीय आयुर्वेदिक आयुष अस्पताल बिझड़ी में पंचकर्म विशेषज्ञ की नियुक्ति और जल शक्ति विभाग में कार्यरत वाटर गार्ड के लिए भी स्थायी नीति बनाने का प्रस्ताव रखा। पंचायत में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत उपलब्ध करवाए गए भवनों में पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाने और पशु औषधालय धंगोटा की चहारदीवारी और पंचायत स्तर पर पशु औषधालय खोले की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक के अंत में विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी है और हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। आने वाले समय में कर्मचारियों के हित में जो संभव होगा प्रदेश सरकार करेगी। सलाहकार समिति की बैठक में एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा, तहसीलदार बिझड़ी, बीडीओ बिझड़ी रमेश चंद, बीएमओ डॉ. बृजेश शर्मा, एनजीओ के प्रधान कमल शर्मा, सचिव अश्विनी भोगल सहित 200 के लगभग गैर अपराजित कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें