फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रंगस-लठियानी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग

Thu, 19 Mar 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने बुधवार को केंद्रीय परिवहन व सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर रंगस से लठियानी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग उठाई है।
इस दौरान उन्होंने स्वरचित पुस्तक मोदी युग में भारत का अर्थिक सशक्तीकरण की प्रति भेंट कर हिमाचल के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिलों को जोड़ने वाला रंगस-लठियानी मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया जाना सामरिक और आर्थिक दृष्टि से अनिवार्य है।
विज्ञापन

यह मार्ग एनएच 503 और एनएच-03 के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। इस मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से बाबा बालक नाथ मंदिर (दियोटसिद्ध) और अन्य धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं की पहुंच सुगम होगी। साथ ही, इस क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में भी इस क्षेत्र के लिए विभिन्न डीपीआर और सर्वेक्षणों की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार से विशेष आग्रह है कि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को स्वीकार करते हुए, रंगस-लठियानी मार्ग (39 किमी) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए और इसके लिए आवश्यक बजट आवंटित किया जाए। केंद्रीय मंत्री की ओर से मांग को पूरा करने आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें