फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बजट में पेंशन का स्थायी हल करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याण मंच ने उठाई संशोधित पेंशन की बकाया राशि का भुगतान करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को चालक प्रशिक्षण केंद्र बस अड्डा हमीरपुर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने की। बैठक में 26 फरवरी को बिलासपुर में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक के बारे में जानकारी दी गई।
अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि प्रदेश सरकार मंच से सीधे तौर पर बात नहीं करती है तो सेवानिवृत्त कल्याण मंच की ओर से प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी परिवहन निगम प्रबंधन और सरकार की होगी। पेंशनरों ने प्रबंध निदेशक, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का पांच माह से एक तारीख को पेंशन देने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पेंशन का बजट में स्थायी हल करने की मांग की। उन्होंने एक जनवरी 2016 से बढ़े हुए संशोधित पेंशन की बकाया राशि और वर्ष 2015 से पहले के डीए की बकाया राशि का भुगतान एक मुश्त करने की मांग की। उन्होंने 65 से 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को पांच से 15 फीसदी वृद्धि विभागों की तरह शीघ्र देनेे, दो विशेष वेतन वृद्धि व 4-9-14-32 वेतन बढ़ोतरी की बकाया राशि को भी तुरंत प्रभाव से देने की मांग की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रदेश सचिव नंदलाल, इकाई कार्यकारी अध्यक्ष बलदेव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनाथ, रामलाल, पवन, कुलवंत, आज्ञा, सुखदेव, सगली, भाग सिंह, सुदेश सहित करीब 50 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें