फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू के समक्ष रखी वेतन बढ़ाने की मांग : रणजीत

Tue, 09 Sep 2025 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर अस्पताल में बैठक के बाद आशा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रणजीत सिंह और अन्य। -स्रोत: संस
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत ने बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ती हैं। महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं। दिन-रात काम करने के बावजूद उनका वेतन कम है।
विज्ञापन

विधायक रणजीत ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुक्खू के समक्ष उठाते हुए आशा कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए सुजानपुर अस्पताल में दो वर्षों से बंद एक्सरे सुविधा को दोबारा शुरू किया गया है। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों और चार नई नर्सों को अस्पताल में तैनात किया गया है। इनमें से दो ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।
उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र बीड़ बगेहड़ा, जंदरु धैल और डूहक में स्थायी सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति भी की जा चुकी है। इससे लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. राजकुमार, हमीरपुर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरिंद्र डोगरा और कई आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें