फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: श्मशानघाट बनाने के लिए भूमि देने की मांग

Wed, 09 Jul 2025 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
श्मशान घाट बनाने के लिए भूमि देने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
धंगोटा ब्राहमणा के ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। धंगोटा ब्राहमणा गांव में श्मशानघाट बनाने के लिए भूमि देने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मंगलवार को डीसी अमरजीत सिंह को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों में पवन, ओमप्रकाश, सुनीता, रक्षा देवी आदि ने बताया कि गांव में श्मशानघाट के लिए कोई भी स्थान सुनिश्चित नहीं है। जिस खड्ड में मृतक देह के अंतिम संस्कार के लिए जाते हैं, वह स्थान गांव से बहुत दूर है और रास्ता काफी दुर्गम है।
विज्ञापन

जब भी गांव के किसी व्यक्ति की मौत होती है तो अंतिम संस्कार करने में भारी समस्या होती है। उन्होंने बताया कि गांव के पास ही सरकारी भूमि है, वहां पर श्मशानघाट बनाया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया है कि सरकारी भूमि के खसरा नंबर 186 से गांव को सात मरले भूमि श्मशानघाट के लिए दी जाए। डीसी अमरजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि समस्या का समाधान किया जाएगा। बीते दिन इसी गांव के हरिजन बस्ती के लोगों ने श्मशानघाट का निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। हरिजन बस्ती के लोगों ने बताया था कि श्मशानघाट का निर्माण घरों से काफी समीप है। इसका निर्माण दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें