फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जजरी स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

Thu, 12 Mar 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जजरी स्कूल के पास एक भी स्पीड़ ब्रेकर नहीं। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जजरी के साथ लगती मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूल के पास तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश ढटवालिया, विपन ढटवालिया और राजेंद्र ढटवालिया सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही चैत्र माह के मेले शुरू होने वाले हैं। इस दौरान पंजाब सहित अन्य राज्यों से आने वाले अधिकतर श्रद्धालु दियोटसिद्ध पहुंचने के लिए मंडी-नेरचौक फोरलेन से होते हुए इसी सड़क का उपयोग करते हैं। ऐसे में वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है।
स्कूल के पास बच्चों का सड़क पर आना-जाना लगा रहता है। तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसलिए यहां स्पीड ब्रेकर लगाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजय सोनी ने कहा कि विभाग को इस संबंध में सूचना मिल चुकी है। स्कूल के पास सड़क के दोनों ओर 50 मीटर की दूरी पर चेतावनी साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर जल्द ही स्पीड ब्रेकर भी स्थापित कर दिए जाएंगे, ताकि स्कूल के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें