फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से मंडी के लिए सुबह सीधी बस सेवा की मांग

Mon, 10 Aug 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। हमीरपुर बस अड्डे से मंडी वाया भगेड़, सुंदरनगर सुबह के समय सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठी है। यात्रियों रमेश कुमार, विजय शर्मा, अनूप ठाकुर, संगीता देवी, रमना वर्मा, रीना और सुनीता कुमारी ने बताया कि बस सुबह करीब 6:30 बजे चलाई जाए, ताकि यात्रियों को समय पर मंडी पहुंचने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीधी बस सेवा शुरू होने से मंडी में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, दुकानदारों और निजी कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी तथा समय व धन की बचत होगी। वर्तमान में सुबह उपयुक्त सीधी बस न होने से लोगों को अन्य साधनों से सफर करना पड़ता है।
यात्रियों ने कहा कि बस सेवा का लाभ हमीरपुर शहर के अलावा डिडवीं टिक्कर, ऊखली समेत रास्ते में आने वाली कई पंचायतों के लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने निगम प्रबंधन से रूट का सर्वे करवाकर यात्रियों की संख्या और बस की आवश्यकता का आकलन करने तथा सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें