फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी से एम्स बिलासपुर के लिए बस चलाने की मांग

Sun, 30 Aug 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज क्षेत्र के लोगों ने अवाहदेवी से हनोह और भरेड़ी होते हुए एम्स बिलासपुर के लिए नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और शाम बस सेवा उपलब्ध होने से मरीजों, तीमारदारों और आम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यात्रियों धर्म चंद, लेख राज, मोनिका देवी, संजय कुमार, बलवीर, राज कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि सुबह करीब सात बजे अवाहदेवी से एम्स बिलासपुर के लिए बस चलाई जाए, ताकि लोग समय पर अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंच सकें।
इसके बाद शाम को एम्स बिलासपुर से अवाहदेवी के लिए बस की वापसी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के काफी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए एम्स बिलासपुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

निजी वाहनों या अन्य साधनों से सफर करने पर अधिक खर्च उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी से अवाहदेवी-हनोह-भरेड़ी होते हुए एम्स बिलासपुर का रूट निर्धारित कर सुबह-शाम नियमित बस सेवा जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें