हमीरपुर। समाजसेवी संस्था प्रभात सुधार सभा ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश सरकार से चुनाव में मतदान न डालने वाले मतदाताओं की सुविधाएं समाप्त करने की मांग की है। प्रभात सुधार सभा के सचिव प्रकाश चंद सेन ने कहा कि जो मतदाता विधानसभा तथा लोकसभा के चुनावों में अपना मत नहीं डालते हैं, उनको चिह्नित करके उनकी तमाम सुविधाएं खत्म की जाएं।
उन्होंने कहा कि हम बढ़-चढ़कर अपने मौलिक अधिकारों की बात तो करते हैं, मगर प्रदेश और केंद्र में सरकार बनाने के लिए जो चुनाव होते हैं, उनमें अपने मत अधिकार का उपयोग करने से जी चुराते हैं। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से चुनावों में मतदान न करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद