फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसमस्याओं पर किया मंथन

Mon, 16 Nov 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और गांवों की समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 14 बूथों के अध्यक्ष शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में विधायक ने बूथ अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही भविष्य में करवाए जाने वाले विकास कार्यों और संगठन की गतिविधियों पर भी चर्चा की।
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनका सीधा संपर्क जनता से रहता है। ऐसे में संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का सक्रिय रहना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बूथ अध्यक्षों से लोगों के बीच नियमित संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और योजनाबद्ध तरीके से संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

मंत्री ने रुकवाया काफिला, सड़क किनारे विधायक से की मुलाकात
सुजानपुर (हमीरपुर)। आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने सुजानपुर में विकास कार्यों की निगरानी कर रहे विधायक कैप्टन रणजीत सिंह से मुलाकात की। डोली में सड़क किनारे विधायक को विकास कार्यों का जायजा लेते देख मंत्री ने अपना वाहन रुकवाया और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विधायक की कार्यशैली की सराहना की। मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करनी चाहिए। इससे विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें