फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टैक्सी पर गिरा चीड़ का पेड़, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
त्रिलोकपुर जंगल में टैक्सी पर गिरा चीड़ का पेड़। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के त्रिलोकपुर जंगल के पास सोमवार को एक टैक्सी पर अचानक सूखा चीड़ का पेड़ गिर गया। यह टैक्सी मरीज को लेकर भरेड़ी अस्पताल जा रही थी। हादसे के समय टैक्सी में मरीज, चालक और अन्य लोग सवार थे।
विज्ञापन


गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। सभी लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन टैक्सी को काफी नुकसान पहुंचा है। टैक्सी चालक राजेंद्र कुमार बडैहर से मरीज को लेकर अस्पताल जा रहे थे। पेड़ गिरते ही टैक्सी में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए इस हादसे से सभी सहम गए पर कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मरीज को तुरंत दूसरी गाड़ी से अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद वनरक्षक शुभम और वन खंड अधिकारी भरेड़ी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पेड़ गिरने के कारणों की जानकारी जुटाई। वन खंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि चीड़ का पेड़ सूख चुका था। इसी कारण वह अचानक गिर गया। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें