फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित स्नातक वर्ग के अध्यापकों की पदोन्नति में हो रही देरी : सौंखला

Mon, 05 Jan 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने प्रशिक्षित स्नातक वर्ग के अध्यापकों की पदोन्नति में देरी पर रोष जताया है। संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से वरिष्ठ टीजीटी अध्यापकों को जल्द पीटीजी पदोन्नति देने की मांग की है।
विज्ञापन

जाहू में पत्रकार वार्ता में संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव रामपाल सौंखला ने बताया कि प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक प्रवक्ता पदों की पदोन्नति में हो रही देरी से आहत हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008-2009 में लगे प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक बार-बार शिक्षा विभाग से प्रवक्ता पदोन्नति की मांग कर रहे हैं, जबकि शिक्षा विभाग में 2015 में लगे प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक तीन साल पहले पदोन्नत का दिए हैं।
अधिकांश वरिष्ठ प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक मार्च में सेवानिवृत हो रहे हैं, इसलिए सरकार जल्द से जल्द प्रवक्ता पदोन्नति सूची निकालकर वरिष्ठ अध्यापकों को भी पदोन्नति का लाभ दें। प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों का सबसे बड़ा कैडर है। इसलिए मांगों व समस्याओं की अनदेखी करना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बोर्ड की परीक्षाओं में प्रश्न पत्र के पैटर्न में बदलाव की सराहना की। इससे बच्चों को प्रश्न हल करने व अध्यापकों को चेक करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें