फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू निषेध विषय की पेंटिंग प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में तंबाकू निषेध दिवस सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बच्चों, स्वयंसेवियों ने तंबाकू का प्रयोग न करने बारे संदेश दिया। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान का वर्चुअल आयोजन किया। इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी पोस्टर और कविता के माध्यम से दी।
विज्ञापन

सिलिकॉन मॉडल स्कूल आलमपुर की प्रबंधक अमिता ठाकुर ने बच्चों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों और नुकसान के बारे में अवगत करवाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। सीनियर वर्ग पेंटिंग प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम रही। जूनियर वर्ग के पेंटिंग में नितिन प्रथम जबकि सब जूनियर वर्ग की पेंटिंग में तानिया प्रथम रहीं। साईं विजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से तंबाकू का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। डीएवी स्कूल भड़ोली में कक्षा सातवीं से लेकर नवीं तक के विद्यार्थियों के लिए से नो टू ड्रग्स एंड टोबागो शीर्षक के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुपर मैग्नेट स्कूल प्रताप नगर, हमीरपुर में तंबाकू निषेध दिवस को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने सोमवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कि या। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में साहिल ठाकुर प्रथम, प्रशांत चौधरी द्वितीय और धर्मेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। उधर, त्रिशा बीएड कॉलेज जोलसप्पड़ और आधार पब्लिक स्कूल बीड़ बगेहड़ा में भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें