राजकीय महाविद्यालय धनेटा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य स्रोत संस्थान
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में रोजगार परामर्श समिति तथा हिंदी पखवाड़ा समिति की ओर से दो विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें हिंदी पखवाड़ा समिति की ओर से निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, सूक्ति लेखन तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में दीपाली कला स्नातक प्रथम वर्ष ने पहला स्थान, कंचन कला स्नातक द्वितीय वर्ष ने दूसरा स्थान तथा कोमल कला स्नातक तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, भाषण प्रतियोगिता में कंचन कला स्नातक द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, दीक्षा ठाकुर कला स्नातक द्वितीय वर्ष ने दूसरा तथा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रजनी कला स्नातक प्रथम वर्ष तथा कशिश कला स्नातक तृतीय वर्ष ने बाजी मारी। सूक्ति लेखन प्रतियोगिता में पहले स्थान मोनिका, दूसरे स्थान पर कंचन तथा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सुनिधि कौशल तथा रेखा देवी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. गोपाल गौतम विशेष अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय हिमाचल प्रदेश ने किया। मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. गोपाल गौतम ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए कॅरिअर की भूमिका के बारे में प्रेरक संबोधन दिया।
इस मौके पर प्रो. नीलम अग्निहोत्री, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अजय कुमार, प्रो. राकेश ठाकुर, डॉ. अंजना कुमारी, कार्यालय अधीक्षक सुषमा कुमारी, वरिष्ठ सहायक विक्रम सिंह, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष संजय कुमार, राजेश कुमार तथा रमना देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।