फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कला संकाय में घटा, प्रोफेशनल विषयों में बढ़ा युवाओं का रुझान

Tue, 13 Aug 2024 09:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय हमीरपुर में प्रोफेशनल कोर्स में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है, जबकि कला और विज्ञान संकाय में घटा है। महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए संचालित विषयों में विद्यार्थियों की दाखिला संख्या लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर में विज्ञान और कला संकाय में संचालित 21 विषयों में से 16 विषयों में आधी से ज्यादा भी सीटें खाली रह गई हैं। कॉलेज में कला संकाय के विषयों में 80-80, जबकि विज्ञान संकाय के विषयों में 160-160 सीटें स्वीकृत हैं, लेकिन प्रथम वर्ष में दाखिले कम होने से इनमें आधी सीटें खाली रह गई है।
कम विद्यार्थियों की संख्या होने के कारण प्रदेश विश्वविद्यालय ने तीसरी बार प्रथम वर्ष यूजी की दाखिला तिथि बढ़ाई है, ताकि रिक्त सीटों को भरा जा सके। मगर तिथि बढ़ने के बाद भी विद्यार्थियों के दाखिलों में बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। किताबी शिक्षा के अलावा विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर से अधिक रूचि ले रहे हैं। ऐसे में महाविद्यालयों में संचालित विषयों में विद्यार्थियों की संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर महाविद्यालय में कला संकाय में अर्थशास्त्र में 80 में 12, एजुकेशन में चार,अंग्रेजी में 31, भूगोल में 19, हिंदी में 46, ज्नर्लिसम एंड मास कम्यूनिकेशन में नौ, संगीत वोकल में तीन, वाद्ययंत्र में दो, शारीरिक शिक्षा में 43, समाजशास्त्र में 27 और टूरिजम में पांच ही सीटें भरी गई हैं। विज्ञान संकाय में 160-160 सीटें स्वीकृत हैं। जिसमें बॉटनी में 160 में 84, रसायन विज्ञान में 29, जूलॉजी में 105, नॉन मेडिकल में गणित में 79, भौतिक विज्ञान में 46, कंप्यूटर विज्ञान में 72 सीटें ही भर पाई हैं। हालांकि बीते वर्ष महाविद्यालय में संचालित विषयों में सभी भरी हुई थी। लेकिन इस वर्ष इन विषयों में सीटें नहीं भर पाई हैं।
प्रोफेशनल कोर्स में बढ़ता रूझान
बीबीए और बीसीए: इन पाठ्यक्रमों में 100-100 सीटें हैं, जो पूरी तरह से भर गई हैं।
पीजीडीसीए: इसमें 60 सीटें हैं, जो पूरी तरह से भरी गई हैं।

यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला तिथि 14 अगस्त तक बढ़ाई गई है। विद्यार्थी महाविद्यालय में आकर ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम से दाखिला ले सकेंगे। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में सीटें खाली रह गई हैं। महाविद्यालय में विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन

-डॉ. प्रमोद पटियाल, प्राचार्य, हमीरपुर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें