फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने षड़यंत्र के लगाए आरोप, एसपी को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। बेटी के साथ गलत हरकतें करने के आरोपों के बाद आत्महत्या करने वाले पिता के मामले में नया मोड़ आया है। इसमें मृतक की पत्नी व लड़की की मां ने अपने पति के विरुद्ध षड्यंत्र का आरोप लगाया है।
मृतक की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को दिए अपने शिकायत पत्र में कहा है कि उसके पति को कुछ लोग जबरन झूठे केस में फंसाने का प्रयत्न कर रहे थे और कुछ लोगों द्वारा उसकी पिटाई करने के बाद ही उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

उसने कहा है कि उसके पति ने लड़की को लड़कों के साथ घूमने से मना किया था। जिससे गुस्से में लड़की ने अपने पिता पर अनाप-शनाप आरोप जड़ दिए। उसने आरोप लगाया कि पंचायत के ही कुछ लोगों ने यह षड्यंत्र रचा है और पिटाई के बाद ही उसका पति लापता हो गया।
अंत में जंगल में उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। उसने पति की जेब से मिले एक सुसाइड नोट के अलावा घर पर भी एक नोट मिलने का दावा किया है। उसने कहा कि इसका उसकी लड़की से कोई संपर्क नहीं हो रहा है और षड्यंत्र के तहत उसकी लड़की को कहीं भेज दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर पता चला है कि पीड़िता अपने बयान पर कायम है और उसका कहना है कि जब भी अपने पिता की हरकतों के बारे में उसने शिकायत करनी चाही तो परिजनों ने दबाव डालकर उसे शिकायत नहीं करने दी। उसने बताया कि पिता की ऐसी हरकतों के कारण ही उसकी बहन घर छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें