फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरने से वेल्डर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में एक मकान की छत का काम कर रहे वेल्डर की नीचे गिरने से मौत हो गई है। पवन कुमार लदरौर के नजदीक टिहरा गांव में मकान की छत के निर्माण में लगा था। वीरवार शाम को अचानक वह छत से गिर गया। घायल पवन को भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहां से उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले आए, जहां उपचार के दौरान पवन कुमार की मौत हो गई। पवन कुुमार के दो बच्चे और पत्नी है। पंचायत प्रधान ईश्वरी देवी और वार्ड पंच रेखा देवी ने पवन कुमार की मौत की पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार बहुत ही गरीब है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें