फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में होंगे कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कोरोना समेत सभी वायरस के टेस्ट की आरटी-पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिपटेस-पालिमरेज चेन रिएक्शन) मशीन आखिर स्थापित हो गई है। नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने 5 अप्रैल को मशीन खरीदने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को विधायक निधि से 35 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान से मुलाकात कर मशीन खरीदने का अनुरोध किया था। इसके बाद डीसी ने 35 लाख रुपये कॉलेज प्रशासन को मशीन खरीद के लिए सूक्खू की विधायक निधि से जारी किए। सूक्खू ने बताया कि अभी हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना और अन्य फ्लू का टेस्ट नहीं होता था। इसके लिए यह टेस्ट मशीन जरूरी थी। हमीरपुर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लोगों को कोरोना या अन्य वायरस के टेस्ट कराने के लिए अब दूरदराज नहीं जाना होगा, न ही निजी लैब में मोटी रकम चुकानी होगी। आरटी-पीसीआर टेस्ट से बहुत कम समय में यह पता चल जाता है कि संदिग्ध व्यक्ति कोविड-19 व अन्य वायरस से संक्रमित है या नहीं। इस मशीन से स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, इन्फ्लूएंजा इत्यादि वायरस के भी टेस्ट होंगे।
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, मदन कौंडल, नरेश ठाकुर, कैप्टन पृथ्वी चंद, कैप्टन प्रेम चंद व जिला परिषद स्वर्णलता पराशर ने सुखविंद्र सिंह सूक्खू का आरटी-पीसीआर मशीन स्थापित करवाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें