फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरकर पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पहाड़ी से गिरने के कारण पूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक खेत में काम करने के लिए घर से निकला था। पहाड़ी से पांव फिसलने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति चंद पुत्र महंत राम निवासी बीड बगेहड़ा तहसील सुजानपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शक्ति चंद अपने गांव में पहाड़ी पर स्थित खेतों में काम कर रहा था। अचानक वह पहाड़ी से नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है जिनकी शादी हो चुकी है। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि शक्ति चंद सोमवार सुबह खेत में काम कर रहा था कि वह अचानक पहाड़ी से गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें