फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। गारली पंचायत के मतकर गांव के 43 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गारली पंचायत के गांव मतकर के रूपलाल पुत्र लेखराम ने रविवार शाम गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले गए। यहां पर उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों के बयान कमलबद्ध कर लिए हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है। डीएसपी बड़सर जसबीर ठाकुर ने बताया कि एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें