फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद भी नहीं हो पाई शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बड़ा क्षेत्र के सरहूं गांव के नजदीक व्यास नदी किनारे दो दिन पूर्व मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हमीरपुर में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को जेब से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे पहचान हो सके। आशंका जताई जा रही है कि नदी के बहाव में शव बहकर आया है। शव की हालत इतनी खराब थी कि ज्यादा समय तक रखा नहीं जा सकता था। इस कारण अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा। पहचान के लिए अन्य थानों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें