फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन के वार्ड नंबर छह में फिर मिला मृत कौवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर छह में बुधवार को दूसरी बार मृत कौवा मिलने से आसपास के लोग सहम गए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृज मोहन सोनी ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह उठकर घर के पीछे बने फार्म हाउस में टहल रहे थे तो उन्हें यह पक्षी मृत पड़ा मिला। इसके बारे में उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे एहतियात से उसे मौका से हटाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व भी इस स्थल पर एक कौवा मृत पाया गया था। इस स्थल से कुछ दूरी पर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर के निकट दो पक्षी मृत पाए गए थे। करीब दो माह पूर्व मृत मिले इन पक्षियों के सैंपल में बर्ड फ्लू पाया गया था। वहीं विभाग के डॉ. संदीप पाटिल ने कहा कि किसी भी तरह से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि एक ही स्थान पर झुंड में मृत पक्षी मिलते हैं तो चिंताजनक हो सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से इस संबंध में पूरी नजर बनाकर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें