फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलरक्षकों ने बजाया संघर्ष का बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। जलशक्ति विभाग की विभिन्न स्कीमों में तैनात जलरक्षकों ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अनुबंध कार्यकाल को कम करने और शीघ्र नियमित करने की मांग उठाई है। इस कड़ी में प्रदेश जलरक्षक संघ भोरंज ने 20 मार्च तक पानी बंद रखने के लिए भोरंज एसडीएम राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से जलशक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति बाधित रखने बारे सूचित किया है। संघ सदस्यों ने कहा कि मांगें मनवाने के लिए जलरक्षक 20 मार्च तक हड़ताल पर हैं। ऐसे में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर रत्न चंद, महेंद्र सिंह, किशन लाल, ललित कुमार, अनिल, जरनल सिंह, निशा देवी, भूमि चंद, भूमि देव, शशि कांत आदि जलरक्षक मौजूद रहे। संघ सदस्यों ने कहा कि उन्हें जल्द नियमित किया जाए और अनुबंध कार्यकाल को भी कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें