फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदरूही उप स्वास्थ्य केंद्र के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। चंदरूही गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला है। मृतक की पहचान आशा देवी (40) पत्नी पवन कुमार गांव मतेहड़ी डाकघर नवाही तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। वह सोमवार सुबह पांच बजे घर से सैर के लिए निकली। सैर करते हुए महिला भोरंज की ग्राम पंचायत कक्कड़ के चंदरुही गांव में पहुंच गई। यहां वह ग्रामीणों से पीने को पानी मांग रही थी। पहले तो कोरोना महामारी के डर से कोई भी ग्रामीण महिला के पास नहीं गया लेकिन बाद में ग्रामीणों ने महिला को पानी पिला दिया। महिला काफी देर से इधर-उधर घूमती रही। दोपहर को महिला का शव उप स्वास्थ्य केंद्र चंदरुही के पास मिला। ग्रामीणों ने पंचायत उपप्रधान जय चंद को फोन कर अज्ञात महिला के शव की सूचना दी। उपप्रधान ने पुलिस को इसके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला के बेटे ने उसकी शिनाख्त की है।
भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें