फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नारायण नगर में मिला शव, आरएफएसएल के विशेषज्ञ करेंगे मौके की जांच

Thu, 28 Nov 2024 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा,हमीरपुर। पुलिस चौकी भोटा के तहत वार्ड नंबर चार नारायण नगर में किसी व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने यह शव को देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वहीं, मौके के निरीक्षण के लिए आरएफएसएल मंडी से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार व थाना प्रभारी ललित मंहत पुलिस थाना हमीरपुर की टीम सहित मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि लाश 4-5 दिन पुरानी है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ में शव की पहचान सौरभ पुत्र नंद लाल निवासी भोटा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा की छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मामले में गंभीरता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें