फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का सर्च ऑपरेशन फेल, परिजनों ने खुद डैम से बाहर निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। समलोग गांव में बने डैम में सोमवार शाम डूबे व्यक्ति को पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद परिजनों ने निकाल लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को वीरेंद्र कुमार (45) पुत्र अमर सिंह गांव मालियां अपने दो दोस्तों के साथ समलोग के पास बने चेकडैम में नहाने गया था। तीनों दोस्त डैम में नहाने उतरे लेकिन, वीरेंद्र कुमार बाहर नहीं निकल पाया। ग्रामीणों और पुलिस ने देर रात 9 बजे तक उसे डैम के आसपास ढूंढा। अंधेरा और पानी की गहराई अधिक होने से पुलिस ने करीब दो घंटे के बाद अपना सर्च अभियान रात को बंद कर दिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू करने को कहा था लेकिन, परिवार के सदस्य घर लौटने के बजाय डैम में व्यक्ति को ढूंढते रहे। आधी रात को करीब 12 बजे फिर खोज की और बांस के सहारे परिजनों ने शव को ढूंढ लिया। वीरेंद्र बस्सी बाजार में फोटोग्राफर की दुकान करता था। एसएचओ भोरंज सीआर चौधरी का कहना है कि वीरेंद्र कुमार के डूबने की सूचना मिली। पुलिस तलाश के लिए मौके पर गई थी। अंधेरा और पानी अधिक होने के चलते रात को तलाश बंद कर दी थी लेकिन, परिजनों ने रात को ही शव को ढूंढ लिया। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
असंपादित
पु्िलस का दो घंटे के सर्च ऑपरेशन फेल, परिजनों ने खुद डैम से बाहर निकाला शव
पुलिस का दो घंटे के सर्च ऑपरेशन फेल, परिजनों ने खुद डैम से बाहर निकाला शव
सोमवार शाम को चेकडैम में नहाने उतरे तीन लोगों में से एक की डूबने से हो गई मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत समलोग गांव में बने डैम में नहाने उतरे तीन दोस्तों में से एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों और पुलिस ने देर रात तक उसे डैम के आसपास ढूंढा। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। अंधेरा और पानी अधिक होने के कारण पुलिस ने करीब दो घंटे के बाद अपना सर्च अभियान रात को बंद किया गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू करने को कहा था। लेकिन पुलिस के सर्च आपरेशन के फेल होने के बावजूद परिवार के सदस्य घर लौटने के बजाय डैम में व्यक्ति को ढूंढते रहे। आधी रात को करीब 12 बजे फिर खोज की और बांस के सहारे परिजनों ने शव को ढूंढ लिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को वीरेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह उम्र 45 साल गांव मालियां अपने दो दोस्तों के साथ समलोग के पास बने डैम में नहाने गया। तीनों डैम में कूदे। लेकिन वीरेंद्र जब कूदने के बाद बाहर नहीं निकला तो दोनों युवकों ने इसकी सूचना पुलिस व लोगों को दी। पुलिस व लोग घटना स्थल पर पहुंचे और तलाश शुरू की। पुलिस रात 9 बजे तक वीरेंद्र को तलाशती रही। लेकिन उसका कोई पता नही चल पाया। जबकि अन्य दो युवकों को पुलिस साथ ले गई। पुलिस ने रात को अंधेरा होने व पानी ज्यादा होने के चलते तलाश बंद कर दी गई। लेकिन परिवार के सदस्यों ने रात को करीब 12 बजे शव को ढूंढ लिया। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। वीरेंद्र बस्सी बाजार में फोटोग्राफर की दुकान करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। एसएचओ भोरंज सीआर चौधरी का कहना है कि वीरेंद्र कुमार के डूबने की सूचना मिली। पुलिस तलाश के लिये मौका पर गई थी। अंधेरा व ज्यादा पानी होने के चलते रात को तलाश बंद कर दी थी। मंगलवार सुबह तलाश शुरू की जानी थी। लेकिन परिजनों ने रात को ही शव को ढूंढ लिया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें