फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य फाइलों में उलझा

Mon, 18 Aug 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य अकादमिक मंजूरी में उलझ गया है। पांच माह का समय बीत जाने के बाद भी कार्य को लेकर निदेशालय से मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

ऐसे में अब मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो पाएंगी। पूर्व में निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन शिक्षा निदेशालय और जिला स्तरीय टीम के निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य की राशि को बढ़ाकर 15 करोड़ करके अकादमिक मंजूरी के लिए भेजने के निर्देश थे। अब स्वीकृति को लेकर लगातार देरी की जा रही है। मंजूरी के बाद स्कूल भवन का शिलान्यास होगा। इसके बाद आधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूल भवन का निर्माण कार्य हो पाएगा।
अभिभावकों ने कहा कि विभाग की ओर से पिछले दो वर्षों से कार्य को शुरू करने में लापरवाही बरती जा रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पूर्व में तैयार किए गए प्रस्ताव में पांच करोड़ रुपये की राशि में कुछ कनाल भूमि पर भवन बन रहा था, जबकि शिक्षा विभाग के पास कोहड़रा में 96 कनाल भूमि उपलब्ध है। ऐसे में निरीक्षण टीम ने अतिरिक्त भवन बनाने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव बनाया है, ताकि विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर सभी प्रकार सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
विज्ञापन

96 कनाल भूमि पर एफसीए केस से लेकर विभाग के नाम भूमि को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। बजट राशि को मंजूरी मिलने के बाद विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। स्कूल में विद्यार्थियों को मॉडल बोर्डिंग स्कूल की भांति सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में जिला के दो विधानसभा क्षेत्रों भोरंज और नादौन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दो भवनों का निर्माण कार्य 40 से 50 फीसदी तक हो गया है। सुजानपुर और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भूमि मिलने के बाद ही कार्य शुरू होगा।
कोट
बड़सर के कोहडरा में प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूल के कार्य को अकादमिक मंजूरी नहीं मिल पाई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य के लिए 15 करोड़ रुपये की प्रपोजल तैयार की गई है। मंजूरी मिलने के बाद ही शिलान्यास व निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चत्तर शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें