केंद्रीय विद्यालय नादौन में आयोजित मॉडल प्रदर्शनी व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता टीमों क
नादौन(हमीरपुर)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में शनिवार को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उपमंडल स्तर के छह विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी कांगू प्रथम, भड़ोली द्वितीय और केंद्रीय विद्यालय नादौन की टीम तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सेवानिवृत्त प्राचार्य अश्वनी कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने मॉडल व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई देते हुए निरंतर सीखने व वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्ररेणा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दत्त लखनपाल ने प्रतिभागियों व शिक्षकों का हार्दिक स्वागत किया व सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया।
मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न प्रारूपों पर मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं, विजेता टीमों को 1000 रुपये व ट्राॅफी, द्वितीय टीम को 500 रुपये और ट्राॅफी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 300 रुपये देकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने में सफल रहा।