फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने दी हवलदार पिता की चिता को मुखाग्नि

विज्ञापन
अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देतीं बेटियां। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। जिले में भोटा के नाहलवीं गांव के हवलदार अनूप पटियाल की पार्थिव देह वीरवार को जबलपुर से सेना की गाड़ी में घर पहुंचाई गई। घर पर पार्थिव देह पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। अनूप की दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों अकांक्षा (13) और अनन्या (8) ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। तहसीलदार हमीरपुर राजीव ठाकुर और सेना से पहुंचे सिपाही देवेंद्र कुमार और मुकेश कुमार समेत आघार पंचायत के सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

नाहलवीं के अनूप पटियाल पुत्र सुरजीत सिंह की जबलपुर में हृदय गति रुकने से 21 जून शाम को मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक का कोरोना टेस्ट किया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर चार दिन बाद पार्थिव देह वीरवार को उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया। अनूप महज 42 वर्ष की उम्र में दुनिया से चले बसे। अनूप अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गए। एक बेटी तीसरी और दूसरी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। अनूप पटियाल 30 जून को सेना से सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अचानक हृदय गति रुकने के कारण असामयिक उनकी मृत्यु हो गई। नाहलवीं गांव में अभी तक कोई महिला श्मशानघाट नहीं पहुंची है। यह पहली बार हुआ कि अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देने दो बेटियां कुनाह खड्ड किनारे बने श्मशानघाट पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें