फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत उपचुनाव प्रक्रिया की तिथियां तय

विज्ञापन
विज्ञापन
11 से नामांकन, 28 को होगा मतदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में पंचायत उपचुनाव प्रक्रिया की तिथियां तय कर दी गई है। जिले में जिला परिषद सदस्य के एक, प्रधान के एक, उपप्रधान के दो व पंचायत सदस्यों के 11 पदों पर उपचुनाव होगा। कुल 15 पदों के लिए यह प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

11 से 13 सितंबर तक 11 से तीन बजे नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 सितंबर को 10 बजे शुरू होगी। नामांकन की वापसी का समय 18 सितंबर को 10 से तीन बजे के बीच होगा और इसके तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। चुनाव के लिए 28 सितंबर को आठ से चार बजे के बीच वोटिंग होगी। मतगणना मतदान होने के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। जिला परिषद सदस्य के मतों की गणना 30 सितंबर को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अमरजीत सिंह ने कहा कि पंचायत उपचुनाव की तिथियां तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस विधायक के बीड़ बगेहड़ा वार्ड में भी उपचुनाव

जिला परिषद हमीरपुर के बीड़ बगेहड़ा वार्ड से सदस्य रहे कैप्टन रंजीत राणा विधानसभा उपचुनाव में विधायक चुने गए हैं। उनकी सदस्यता से इस्तीफे के बाद इस पद पर चुनाव तय हुए हैं। इसके अलावा भोरंज की भकेड़ा पंचायत में प्रधान पद के लिए, नादौन की भदरोल पंचायत में उप प्रधान व बमसन की स्वाहल पंचायत में उपप्रधान पद के लिए उपचुनाव होंगे। नादौन की गोइस पंचायत के वार्ड नंबर एक, रैल के वार्ड नंबर पांच, उटटप के वार्ड नंबर एक, कमलाह के वार्ड नंबर पांच, बिझड़ी की पंचायत बड़ाग्रा के वार्ड नंबर पांच, बड़सर के वार्ड नंबर नौ, बड़ाग्रा के वार्ड नंबर एक, घोड़ीधबीरी के वार्ड नंबर तीन, भोरंज की पंचायत नाहलवीं के वार्ड नंबर चार, भकेड़ा के वार्ड नंबर एक, लग कढियार के वार्ड नंबर तीन में उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें