फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ाई

Sun, 11 Aug 2024 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्नातक प्रथम वर्ष में किन्ही कारणों से दाखिला न पाने वाले विद्यार्थी अब 14 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से दाखिला ले सकेंगे। प्रदेश विश्वविद्यालय ने दाखिला के लिए एक बार फिर समय दिया है। विद्यार्थी महाविद्यालय में आकर अपने मर्जी के अनुसार किसी भी संकाय में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने तीसरी बार विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दाखिला तिथि बढ़ाई है। पूर्व में दाखिला तिथि 15 जुलाई तक थी। इसके बाद इसे 31 जुलाई तक बढ़ाया गया। अब विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 14 अगस्त दाखिला तिथि बढ़ा दी है। इससे विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे।
जिला हमीरपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में आठ कॉलेज हैं। इनमें से टौणी देवी महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया को लेकर एक जुलाई को अधिसूचना जारी हुई थी। ऐसे में अभिभावक दाखिला तिथि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अभिभावकों की मांग पर अब दाखिला लेने की अंतिम तिथि को 14 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

वहीं, कई कॉलेजों में कम ही विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। विभिन्न संकायों की तय सीटें भी खाली रह गई हैं। इस कारण भी कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए आवेदन तिथि को बढ़ाया गया है। दाखिला प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अगले दिन से विद्यार्थियों की सुचारु कक्षाएं शुरू होगी।
हमीरपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने कहा कि यूजी स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला तिथि 14 अगस्त तक बढ़ गई है। निजी कारणों से दाखिला न ले पाने वाले विद्यार्थी महाविद्यालयों में आसानी से दाखिला ले सकेंगे। 16 अगस्त से महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की सुचारु रूप से कक्षाएं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें