फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बद्दी में डेेंगू दो डेंगू मामले, लगातार बढ़ रहा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में 28 और नालागढ़ में 58 डेंगू मरीजसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में लगातार डेंगू मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी दो मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। अस्पताल में एलीजा मशीन के माध्यम से टेस्ट किए गए थे। दो मरीजों के आने पर अब आंकड़ा 86 हो गया है।
विज्ञापन

इसमें बद्दी 28 और नालागढ़ में 58 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसमें से कुछ मरीज अब ठीक भी हो गए हैं। कई मरीजों का उपचार घर में चला हुआ है। उधर, बीएमओ नालागढ़ डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि बद्दी अस्पताल में किए गए टेस्ट में दो मरीज डेंगू मरीज आए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ सफाई का होना बहुत जरूरी है और पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह से जागरूकता अभियान छेड़े हुए है, लेकिन इसमें लोगों को स्वयं भागीदारी सुनिश्चित बनानी अनिवार्य है, तभी इस पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें