डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सेर स्वाहल में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। स्वाहल कुटला महादेव दंगल कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आठ सीधी कुश्तियां करवाई गईं।
विज्ञापन
कमेटी के प्रधान पूर्ण चंद और संदीप ने बताया कि दंगल का आयोजन हर वर्ष किया जाता है और इसमें क्षेत्र के पहलवान बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। देर रात तक चले दंगल में छोटी माली के विजेता को 9 हजार रुपये और गुर्ज तथा उपविजेता को 7 हजार रुपये एवं गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। संवाद